मुगलसराय: मुगलसराय में दिनदहाड़े दुकान तोड़ने पर पहुंची पुलिस, भीड़ के चलते काम रुकवाया
मुगलसराय में सोमवार दोपहर करीब 01 बजे को भीड़भाड़ के बीच दुकान तोड़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और हादसे की आशंका को देखते हुए काम रुकवा दिया। अधिकारियों ने मौके से भीड़ हटाकर दुकानदार को आवश्यक निर्देश दिए।सीओ अरुण कुमार ने बताया कि दिन में बाजार में अधिक भीड़ रहती है, ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए काम रुकवाया गया।