अंबाह: संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा अंबाह शहर
Ambah, Morena | Sep 10, 2026 अंबाह। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा नगर मंडल ने गुरुवार को कलश यात्रा निकाली। अंबेडकर पार्क से शुरू हुई यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए उसेद रोड पहुंची। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से शहर गूंज उठा। नगर मंडल अध्यक्ष सचिन बच्चूलाल गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए। अंत में आरती की गई।