ग्राम देवनल्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। देवनल्या में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गईं। भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है।