बोकारो :- पुलिस अधीक्षक बोकारो को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चास थाना अंतर्गत अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के पास एक बंद चारदीवारी में विधिवत घेराबंदी करते हुए छापामारी किया गया। जिसमें कुल 06 व्यक्ति को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया ।सभी के पास से कुल 36,200 रुपया कैश, 08 मोबाइल फोन, दो कॉपी, 04 खुला ताश का गड़ी एवं 02 पैक ताश का गड़ी एवं दो बैनर जिसपर 01 से लेकर 09 तक अंक लिखा हुआ है जप्त किया गया एवं चारदीवारी के बाहर खड़े कुल 10 दो पहिया वाहन को विधिवत जप्त जप्त किया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Chas, Bokaro | Jul 15, 2026