पीएम के संसदीय कार्यालय पर बुधवार को हजारों की संख्या में ई-रिक्शा चालक सौंपेंगे ई-रिक्शा की चाभी
Sadar, Varanasi | Sep 10, 2024 वाराणसी में अखिल भारतीय ई रिक्शा चालक यूनियन द्वारा लगातार छठवें दिन शास्त्री घाट पर अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी है। वही ई - रिक्शा चालकों द्वारा शहर में आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। प्रशासन द्वारा वाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक दवाब को कंट्रोल करने के लिए 4 भागों में रूट लागू किया गया है।