संत गुरु रविदास पार्क में होगा सुविधाओं का उच्चीकरण, बनेगा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक युक्त पाथ-वे
वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में सोमवार को उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा नगवां स्थित संत गुरु रविदास पार्क के प्रस्तावित उच्चीकरण कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा परियोजना हेतु प्रस्तावित कार्यों को संत शिरोमणि रविदास जी के जीवनी एवं कार्यों पर आधारित थीम पर कराये जाने हेतु निर्देशित किया।