मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर में दो चालकों के बीच हुआ झगड़ा, एक ने दूसरे पर खौलता तेल फेंक हुआ फरार
वाराणसी।मडुवाडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर में दो चालकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक चालक ने दूसरे पर खौलता तेल फेंक फरार हो गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है की सोमवार को कड़ाही में स्टोव पर बाकायदा सरसों का तेल गरम किया और गहरी नींद में सो रहे दूसरे चालक पर खौलता तेल डाल दिया और बुरी तरह से तड़पता हुवा छोड़ फरार हो गया।