हंडिया: महिला और बेटी के साथ मारपीट, बिजली का तार तोड़ा, स्थानीय पुलिस में की गई शिकायत
प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान घर के पास से गुजर रहा बिजली का केबल तार भी तोड़ दिया गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। पीड़िता रेहाना ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार 02 बजे पीड़िता ने जानकारी दी।