गाज़ियाबाद: मुरादनगर के रावली रोड पर वाहन टकराने के बाद हुआ विवाद, डॉ उदिता त्यागी ने वीडियो जारी कर लोगों से की अपील
मुरादनगर के रावली रोड पर बीते शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में जा रहे पिता पुत्र के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी ने शनिवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे वीडियो जारी करते हुए सवाल किया और कहा कि क्या मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हिंदुओं को जाने के लिए वीजा या परमिट की जरूरत पड़ेगी।