गुरुआ: तुलसी बिगहा में विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणो में उत्साह
Gurua, Gaya | Feb 24, 2024 पलुहारा पंचायत के झिकटिया गांव टोला तुलसी बिगहा में रोड का शिलान्यास गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने किया. विधायक ने बताया कि इस गांव में अजादी से आज तक लोगों को आने-जाने का रास्ता नही था.अब सड़क बनने के बाद लोगो को काफी सहूलियत होगी. संजय कुमार ने कहा कि रोड नही रहने से बीमार होने पर ग्रामीण खाट का सहारे अस्पताल लेकर जाना पडता था.