गुरुआ: मटूआ नहर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आये बाइक सवार दंपति, पति की मौत पत्नी को लगी मामूली चोट
Gurua, Gaya | Feb 22, 2024 गुरुआ थाना अंतर्गत मटुआ नहर के समीप बाइक सवार पति पत्नी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी व बच्चे घायल हो गए। मृतक चिलोर पंचायत के अकोथरा गांव के रहने वाला 25 वर्षीय दीपक पासवान है. वह पत्नी के साथ सुसराल के लिए निकला था. इसी क्रम में यह हादसा हुआ.