गुरुआ: हाई स्कूल के खेल मैदान में गुरुआ विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,उद्घाटन मैच पानी की वजह से हुई बंद
Gurua, Gaya | Feb 22, 2024 हाई स्कूल गुरुआ के मैदान में गुरुवार को श्रीराम स्पोर्टिंग क्लव श्रीराम बिगहा के तत्वाधान में शहीद अनिल कुमार सक्सेना (टीसी) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्वघाटन गुरुआ के विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काट कर किया। उद्वघाटन के बाद शहीद अनिल कुमार सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।