गुरुआ: बहेरी के पीएचडी से सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या मामले में SIT टीम गठित,कई को हिरासत में लेकर पूछताछ
Gurua, Gaya | Feb 21, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव के रहने वाले ओमकार सिंह हत्याकांड मामले में एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित कर ली गई है। एसआईटी टीम सिटी एसपी प्रेरणा कुमार के मार्गदर्शन में शेरघाटी एएसपी राम दास के नेतृत्व में किया गया है। इस टीम में गुरूआ थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल किया गया है।