सीतामऊ: सीतामऊ पुलिस ने 65 पेटी अवैध शराब जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार
सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 65 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसमें 54 पेटी मसाला और 11 पेटी प्लेन शराब शामिल है,पुलिस ने आरोपी उमराव सिंह पिता सरदार सिंह, निवासी सासरी पिपलिया को गिरफ्तार किया। 30 सितंबर रात 9 बजे कार्रवाई का खुलासा किया गया। पूछताछ जारी है,