मुज़फ्फरनगर: होली और रमजान को लेकर पुलिस सख्त, ड्रोन व CCTV से गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर में रमजान और होली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एएसपी के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, जबकि मिश्रित क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने साफ किया है कि हुड़दंग, अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।