पांडू: मुसीखाप में रविवार को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा, झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र
Pandu, Palamu | Oct 10, 2026 शारदीय नवरात्र को लेकर मुसीखाप में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार को नवरात्र की प्रतिपदा के अवसर पर श्री नव दुर्गा पूजा समिति, मुसीखाप के तत्वावधान में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर पूजा समिति तैयारियों में जुटी है।