बड़हिया: बड़हिया में पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत पांच घायल
बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब 1:30 बजे NH-80 पर छापेमारी के लिए जा रही पुलिस टीम की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में एसआई ए.के.एस. श्रीवास्तव समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.सभी को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.