सिरदला: दुर्गा पूजा को लेकर सिरदला में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, ई-रिक्शा चालकों को दी चेतावनी
Sirdala, Nawada | Oct 16, 2026 सिरदला में शुक्रवार शाम थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ बाजार में जाम की समस्या दूर करने और पूजा पंडालों के आसपास वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए।