अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा आज दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को नवादा जिला मुख्यालय स्थित 20 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई गई।
परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का जायजा लेने हेतु जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा, के.एल.एस. कॉलेज, नवादा एवं मध्य विद्यालय, केंदुआ परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिले के सभी 20 परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी गई तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
परीक्षा में कुल 10,056 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 5,809 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 4,247 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 12, 2026