शाहगंज: उदयीपुर दीपी गांव में फसल नुकसान की शिकायत पर किशोर की पिटाई, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
खुटहन क्षेत्र के उदयीपुर दीपी गांव में गेहूं की फसल के नुकसान की शिकायत करना एक किशोर को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार पक्ष के चार लोगों ने, जिसमें एक महिला भी शामिल है, किशोर की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।