खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम ने सख्ती दिखाई, खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई की चेतावनी दी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागों को कार्यों में सुधार लाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए