गाज़ियाबाद: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से राजेंद्र नगर निवासी पीड़ित को धमकी मिलने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने पंजीकृत किया अभियोग
आज शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 राजेंद्र नगर निवासी एक पीड़ित व्यक्ति का वीडियो सामने आया। तो पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा उसको धमकी दी गई है। वहीं जब यह वीडियो वायरल हुआ तो आखिरकार पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और बताया कि इस मामले में थाना शालीमार गार्डन पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।