गाज़ियाबाद: सेक्टर 1 वसुंधरा एमिटी स्कूल के सामने कूड़े के ढेर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम
लोगों द्वारा सेक्टर एक वसुंधरा एमिटी स्कूल के सामने कूड़े के ढेर में लगी हुई आग का वीडियो बनाकर आज शुक्रवार की दोपहर 1:00 लगभग सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और बताया गया कि कूड़े के ढेर में आग लगने की वजह से धुएं से लोगों का बुरा हाल है। तो वही आग की चपेट में कई पेड़ भी आ गए।