झांसी: झांसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, कानपुर रोड स्थित आर्मी मस्जिद में अदा हुई ईद-उल-फित्र की नमाज
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2025 झांसी में ईदुलफितर का त्यौहार बड़ी ही धूम धाम से व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कानपुर रोड स्थित आर्मी मस्जिद में प्रातः काल से ही लोगों का मस्जिद की ओर जाना प्रारम्भ हो गया। यहां कारी नूरे इलाही द्वारा ईद की नमाज सुबह 8:45 पर अदा कराई गयी। नमाज के पूर्व कारी नूरे इलाही द्वारा ईद के मनाये जाने के बारे में विस्तार से बताया।