सहसवान: सहसवान कचहरी गेट से बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना सहसवान पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को सहसवान के कचहरी गेट से बाइक चोरी करने बाले एक अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गांव दियोहरा शेखपुर के एक अभियुक्त लक्ष्मी नारायण खड़गवंशी निवासी सादात नगर ढक नगला थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर थाना जरीफनगर व थाना इस्लामनगर में पहले से कई मुकदमे पंजीकृत है।