संडीला: कछौना कांड के आरोपी नसीम ने कोर्ट में किया सरेंडर, मुख्तार अभी भी फरार
Sandila, Hardoi | Apr 16, 2026 कछौना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता फिरदौस जहां और उनके पति सलीम के साथ हुए हमले के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान नसीम को अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं ला पाई थी, जिससे उसकी कार्यशैली पर जनता में भारी गुस्सा और सवाल उठ रहे थे। सूत्रों न बताया कि 13 अप्रैल को आरोपी नसीम ने खुद को न्यायालय में पेश कर दिया, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी डॉ. मुख्तार अभी भी फरार है।