लालगंज: लालगंज विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई पहल शुरू, महिलाएं फास्ट फूड की करेंगी बिक्री
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लालगंज विकासखंड में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। बुधवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अत्याधिक फास्ट फूड ट्राली विकासखंड पहुंच चुकी है। ट्राली को विकासखंड परिसर के बाहर सड़क की पटरी के पास स्थापित किया जाएगा। जहां से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फास्ट फूड की बिक्री करेंगी।