Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

अररिया, 23 जून 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए की गई। उन्होंने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में ताजिया जुलूस के मार्गों की साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या के समाधान, सड़कों की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार मिट्टी भराई एवं नशाखोरों पर कार्रवाई करने पर विशेष चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने फारबिसगंज क्षेत्र में जुलूस मार्ग पर मिट्टी भराई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। वहीं जोकीहाट के डेंगापुर से मोहनिया तक मार्ग में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने भी नशाखोर उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने एवं कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने दुकानदारों से मुख्य मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा जुलूस के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने देने की अपील की। संबंधित पदाधिकारियों को बिजली के पोल, तार एवं अन्य संभावित जोखिम वाले स्थलों की विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भड़काऊ गीत, डीजे एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशे की हालत में उपद्रव करने वालों तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। माननीय विधायक जोकीहाट मो० मुर्शिद आलम ने नशा मुक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि संभावित उपद्रवियों पर प्रारंभिक स्तर से ही प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए जिला प्रशासन तथा नशा मुक्ति अभियान के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की। बैठक के दौरान कला बलुआ जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे लगने वाली सब्जी एवं अन्य दुकानों को व्यवस्थित रूप से हरियाली मार्केट एवं नहर परिसर में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सुझाव एवं सहमति मांगी। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्य सभी की सहमति से ही पूर्ण किया जाएगा। अंत में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं प्रशासनिक सहयोग की भावना के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की तथा विश्वास व्यक्त किया कि जिले में पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

12 views | Araria, Bihar | Jun 23, 2026

MORE NEWS