बांसगांव: बड़हलगंज के बगहा देवार गाँव में सरयू नदी की भयंकर कटान की सूचना पाकर पहुंचे पूर्व विधायक ने कटान स्थल का किया निरीक्षण
बड़हलगंज के बगहा देवार गाँव में हो रही सरयू की भयंकर कटान की सूचना पाकर शनिवार को चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी कटान से प्रभावित लोगों के बीच पहुँचकर उनकी पीड़ा को समझा और कटान स्थल का निरीक्षण किया। कटान स्थल निरीक्षण के दौरान कटान पीड़ितों ने सिचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कटान रोधी बचाव में देरी व मनमानी तरीके से कार्य कराए जाने की बात कही।