होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक 4 में नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने नर्मदा पुरम के वार्ड क्रमांक 4 में पहुंचकर यहां रामलीला मैदान के पास होने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कार्य को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं उनके निराकरण हेतु आश्वस्त किया।