अशोकनगर जिले की राजपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर निवासी श्रीलाल पुत्र मिश्रीलाल कुशवाह ने गांव के एक व्यक्ति से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में श्रीलाल ने बताया कि गांव में रहने वाला सुरेश कुशवाह, जो मूल रूप से सिरोंज की अयोध्या बस्ती का निवासी है