सूरजपुर: शिवनंदनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बढ़ाया उत्साह
शिवनंदनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। यात्रा कन्या विद्यालय से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए पुनः कन्या विद्यालय पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बना।