महोबा: कमालपुरा में जहरीले कीड़े के काटने से 62 वर्षीय महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Mahoba, Mahoba | Sep 20, 2026 62 वर्षीय सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बाथरूम जाने के दौरान अचानक उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ीं। पति राम स्नेही ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।