गुरुग्राम: गुरुग्राम बार एसोसिएशन प्रधान सहित विशिष्ठ अतिथि ने नीलाचल गणेश पूजा पंडाल में टेका मत्था
नीलाचल गणेश पूजा एसोसिएशन के पंडाल में गुरुग्राम बार एसोसिएशन प्रधान कुलभूषण भारद्वाज और समाजसेवी नवीन गोयल सहित कई श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान के दरबार में मत्था टेका। आयोजन में पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।