दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए ₹20 लाख नहीं देने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में नरकटियागंज नगर के मीठा बाजार निवासी सुनीता कुमारी ने शिकारपुरा थाने में बगहा 2 शास्त्री नगर निवासी अपने पति नंदन सोनी और ससुराल के जितेंद्र सोनी, चंदन सोनी समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।