गया टाउन सीडी ब्लॉक: हीट वेव से निपटने के लिए गया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अस्पतालों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया
गया जिले में संभावित हीट वेव को लेकर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और हॉस्पिटल मैनेजरों के साथ मंगलवार की दोपहर 1 बजे बैठक की है। उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में ठंडा शुद्ध पानी, ओआरएस, दवाएं, आइस पैक, पर्याप्त बेड और एयर कंडीशन युक्त हीट वेव वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।