मानपुर: पुलिस ने वारंट के आधार पर वारंटी को किया गिरफ्तार
Manpur, Gaya | Apr 8, 2026 बुनियादगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सुनील कुमार रजक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है.