टाटीझरिया: बिशाय जंगल में पत्थर पर उभरी नाग आकृति, उमड़ी श्रद्धा, कुछ ने बताया प्राकृतिक संयोग
टाटीझरिया के बिशाय जंगल में पत्थर पर उभरी नाग आकृति, उमड़ी श्रद्धा, कुछ ने बताया प्राकृतिक संयोग। बिशाय स्थित सतेधिरी जंगल में एक पत्थर पर उभरी सात नागों की आकृति इन दिनों स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस आकृति के दिखने के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, और लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं।