कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब चार बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनु कुमार रजक बताया जा रहा है।