कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे समाहरणालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया।