कांके: रांची के हनुमान मंदिर के पास रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2025 रांची स्थित हनुमान मंदिर के पास रांची नगर निगम द्वारा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची नगर निगम की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को हटाया गया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि रांची स्थित हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी।