कांके: उपायुक्त के निर्देश पर रांची के सभी अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2025 रांची के सभी अंचल कार्यालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गयी। जनता दरबार में भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, भूमि निबंधन, जमीन मापी, आवास योजना, पेंशन, आदि समस्या थी।