बिहार के 11 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान:2.35 लाख परिवारों का गृह प्रवेश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM सम्राट ने किया उद्घाटन
पटना के बापू सभागार में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार की ओर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देने की घोषणा की गई।
बिहार के लिए 11 लाख से अधिक नए पक्के मकानों के लक्ष्य को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से लाभार्थियों को घर की चाभी और नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा।
Bihar, India | Aug 22, 2026