खींवसर: खींवसर में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी कार्यक्रम में रहे मौजूद
खींवसर के ब्रम्हपुरी में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कारण नागौर विकास में पिछड़ गया है। इस दौरान चौधरी ने भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।