रोहतास एसपी मिस्टर राज ने सासाराम नगर थाना में अधिकारियों व जवानों को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ.........
(सासाराम) रोहतास एसपी मिस्टर राज के द्वारा सासाराम नगर थाना में अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
शपथ के दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य जनता की सेवा,सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। सभी जवान ईमानदारी,निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करें।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सासाराम एसडीपीओ1 नगर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे और पूरे जोश के साथ कर्तव्य पालन की शपथ ली।
पुलिस अधीक्षक के इस पहल से जिले में पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह और जन-हितैषी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
#PUBLICNEWS #आपकीआवाज़
#RohtasPolice #SasaramNagarThana #SPRaj #BiharPolice #RohtasNews #SasaramNews #BiharNews #OathCeremony #KartavyaNishtha
Sasaram, Rohtas | Oct 31, 2026