बांदा: क्योटरा तिराहे के पास प्राइवेट बस के चालक व कंडक्टर ने एक यात्री और उसके साथियों से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Banda, Banda | Dec 13, 2025 बांदा शहर के क्योटरा तिराहे के पास शनिवार को एक प्राइवेट बस के चालक और कंडक्टर से एक यात्री का झगड़ा हो गया और इतने में ही यात्री ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर हॉकी और डंडे बरसाए गए। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। वहीं मारपीट का वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।