बांदा: अलीगंज मोहल्ले में एक महिला को उसके जेठ और जेठानी ने मारपीट कर किया घायल, महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Dec 13, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ले में शनिवार को एक महिला को उसके जेठ और जेठानी ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इसका उपचार चल रहा है। महिला का नाम मनीषा त्रिपाठी है इसने बताया कि मेरे जेठ लोकेश और जेठानी पदमा ने आज मुझसे मारपीट की है जिसमें मैं घायल हो गई हूं।