बांदा: एसपी ऑफिस पहुंचकर दंपति ने लगाई फरियाद, 2 लोगों पर मारपीट कर पैसे, मोबाइल व सोने की चेन छीनने का आरोप
Banda, Banda | Dec 12, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव के रहने वाले दंपति शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां पर इन्होंने अपने पड़ोस के रहने वाले 2 लोगों के द्वारा मारपीट करने, मोबाइल, पैसे और सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया और एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही इन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नही की