बांदा: कहला गांव के पास सड़क पर पत्थरों पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Banda, Banda | Dec 13, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क पर पड़े पत्थरों पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार पिता पुत्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इनका उपचार चल रहा है। घायलों का नाम शिवप्रसाद व भोला है जो कहला गांव के रहने वाले हैं। घायल भोला के भाई भिल्ला ने जानकारी दी