काको: जहानाबाद में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 75% अस्पताल-होटलों में सुरक्षा इंतजाम नदारद, दी गई चेतावनी
Kako, Jehanabad | Jun 12, 2026 मुजफ्फरपुर हादसे के बाद जहानाबाद में अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 100 से अधिक निजी अस्पताल, क्लीनिक, होटल और रेस्टोरेंट की जांच में 75% संस्थानों में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं मिले।